
प्राप्त जानकारी के अनुसार अकोला जिले के बालापुर शहर के पास गणपति विसर्जन के दौरान एक दुखद घटना हो गई। जानकारी अनुसार भीमाकुंड नदी पर गणेश विसर्जन के समय मे एक युवक की नदी मे डूब जाने से मौत हो गई। जानकारी अनुसार यह घटना तब घटी जब युवक को नदी की गहराई का अंदाजा नही लगा और युवक तेज बहाव मे बहता चला गया। गणेश विसर्जन के माहौल मे युवक अपने परिवार एवं साथियो के साथ नदी किनारे पहुंचा। जानकारी अनुसार गणेश विसर्जन के दौरान वह मूर्ति को पानी मे विसर्जन के लिए उतरा तो गहरे पानी का अंदाजा नही होने से वह डूब गया। मौके पर मौजूद लोगो ने उसे बचाने की कोशिश की परंतु युवक पानी के तेज बहाव मे बह गया। स्थानीय प्रशासन और गोताखोरो की सहायता से युवक को नदी से बाहर निकाला गया, परंतु तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। इस दुखद घटना के उपरांत लोगो मे शोक और परिवार मे मातम छा गया है। घटना को ध्यान मे रखते हुए प्रशासन ने आम नागरिको से अपील की है कि बारिश के कारण नदी जलाशयों मे बढ़ते जलस्तर को ध्यान मे रखते हुए नदी जलाशयों के किनारो पर सावधानी रखें।




