

जिला पुलिस द्वारा विधानसभा चुनाव को लेकर चलाया सीलिंग प्लान
सीलिंग प्लान अभियान का उद्देश्य अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसना तथा संदिग्ध किस्म के व्यक्तियों पर पैनी नजर रखना
लोकेशन कालावाली
रिपोर्टर इंद्रजीत
दौराने सीलिंग प्लान 24 नाके लगाकर डबवाली पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 540 व्हीकल चेक करके विभिन्न धाराओं सहित किये 12 व्हीकलो के चालान किये ।
डबवाली 20 सितम्बर । पुलिस अधीक्षक डबवाली दीप्ति गर्ग के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर लगी आचार संहिता के दौरान उप पुलिस अधीक्षक डबवाली , उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में डबवाली जोन में पड़ने वाले सभी एरिया में सिलिंग प्लान अभियान चलाया गया । इस अभियान के तहत डबवाली, कालांवाली , औंढा पुलिस की टीमें पूरी तरह चौकस व सतर्क नजर आई तथा चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रही । सीलिंग प्लान का उद्देश्य जनता में पुलिस के प्रति सुरक्षा की भावना व और अधिक विश्वास पैदा करना तथा अपराध व अपराधियों व गैर कानूनी धंधा करने वालों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाना है, ताकि भविष्य में अपराधों की पुनरावृत्ति न होने पाए । इस अभियान के तहत जिला पुलिस ने चौक- चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर विशेष रूप से नाकाबन्दी,चैकिंग तथा भीड़-भाड वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर अपराधियों के नापाक इरादों पर पानी फेरना । इस अभियान का उद्देश्य आमजन में पुलिस की मौजूदगी दर्ज कराना है, ताकि आमजन अपने आपको सुरक्षित महसूस करें । इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया और जिले के सभी चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस टीम मुस्तैद नजर आई। । पुलिस का काम केवल अपराधों पर रोक लगाना नहीं बल्कि जनता के साथ मधुर संबंध रखते हुए उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक करना भी है । इस अभियान के तहत सभी थाना एवं चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त व नाकाबंदी की । इस अभियान में सभी थाना/चौकी में मौजूद ज्यादा से ज्यादा पुलिस बल गश्त व नाकाबन्दी पर तैनात किये गये । महिला पुलिस कर्मियों को भी गश्त व नाकाबन्दी पर तैनात किया गया है । करीब 5 घंटे चले अभियान के दौरान सभी राइडर/पीसीआर निरंतर गश्त में रहे । सभी राजपत्रित अधिकारियों ने अपने-अपने एरिया में गश्त व चेकिंग की है । पुलिस द्वारा डबवाली के भीड़भाड़ वाले बाजार , कालांवाली , व सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष रूप से पुलिस बल को तैनात किया गया । पुलिस की अलग-अलग टीमों ने नाकाबंदी व चैकिंग के दौरान मिलने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच की गई है। डबवाली पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान “सिलिंग प्लान” के दौरान डबवाली पुलिस के लगभग पुलिस अधिकारी व जवान गश्त, नाकाबन्दी व चैकिंग में मौजूद रहे है। डबवाली पुलिस द्वारा लोगों की सुरक्षा के हर संभव प्रयास किए जा रहे है । पीसीआर,राइडर निरंतर गश्त कर रही है । सभी प्रभारी थाना व चौकी अपने-अपने एरिया में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है । पुलिस आमजन से भी सहयोग की अपील करती है ।
इस दौरान 540 व्हीकलो को चेक करके यातायात प्रभारी डबवाली व कालांवाली और औंढा थाना पुलिस , महिला थाना पुलिस डबवाली द्वारा अलग-2 मोटर वाहन अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं के तहत 12 व्हीकलों का चालान किया जिसमे ट्रिपल राइडिंग ,बिना हेलमेट, लाईन चैन्ज, रॉन्ग पार्किंग, सीट बैल्ट, बिना नम्बर प्लेट , बिना पैटर्न नम्बर प्लेट चालान किये गये है








