ताज़ा खबरअन्य खबरेकृषिगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनमौसमराजनीति

भोजपुर में 1.36 करोड़ की सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास: विधायक भानू प्रताप शाही ने

नगर प्रखंड के भोजपुर में मिडिल स्कूल से श्मशान घाट तक 1.36 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास विधायक भानू प्रताप शाही ने किया

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा श्री बंशीधर नगर  से नगर प्रखंड के भोजपुर में मिडिल स्कूल से श्मशान घाट तक 1.36 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास विधायक भानू प्रताप शाही ने किया। शिलापट्ट का अनावरण करते हुए उन्होंने कहा कि यह सड़क ग्रामीणों की महत्वपूर्ण मांग थी, जिसे पूरा किया गया है।

Screenshot 20240924 175054 WhatsApp 1विधायक शाही ने कहा कि सड़क बनने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और यह क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा सरकार में योजनाओं को पास कराना संघर्षपूर्ण है, लेकिन उनकी प्राथमिकता हमेशा क्षेत्र का विकास रही है।

Screenshot 20240924 175054 WhatsApp 1विधायक ने कार्यक्रम में प्रशासन पर आरोप लगाया कि गोसाई बाग मैदान में आयोजित सम्मान यात्रा के दौरान प्रशासन ने झामुमो के इशारे पर महिलाओं को डरा-धमकाकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया। उन्होंने इसे गलत ठहराया और कहा कि झामुमो सरकार भगवान के अपमान के मामलों में शामिल है, लेकिन भगवान उन्हें माफ नहीं करेंगे।

Screenshot 20240924 175054 WhatsApp 1भाजपा की आगामी सरकार बनने पर विधायक ने क्षेत्र की सभी प्रमुख समस्याओं को हल करने का वादा किया। इस मौके पर भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, अनिल चौबे, और कई अन्य नेता मौजूद थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!