
- वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, गया के निर्देशानुसार, पितृपक्ष मेला 2024 के दौरान सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में, आज दिनांक 24.09.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक महोदय, गया द्वारा पितृपक्ष मेला 2024 के लिए बनाए गए ट्रैफिक प्लान के अनुपालन की जाँच की गई। इस दौरान उन्होंने स्वयं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया। उन्होंने सभी वाहनों को निर्धारित मार्गों पर ही चलने हेतु कतारबद्ध कराने, वन-वे एवं नो पार्किंग का अनुपालन सुनिश्चित करने और ओवरटेकिंग न हो, इसके लिए सम्बंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज
[yop_poll id="10"]



