?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

रसोइयों ने की 12 महीने मानदेय देने की मांग

इटवा। मिड-डे मील रसोईया कर्मचारी यूनियन ने तहसील परिसर में अपनी समस्याओं को लेकर बैठक की और सीएम को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन एसडीएम न्यायिक को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि शैक्षणिक कार्य से जुड़े कर्मियों को 12 महीने का वेतन दिया जाता है, वहीं हम लोगों को मात्र 10 माह का मानदेय मिलता है जोकि उचित नहीं है। प्रत्येक माह की 10 तारीख को मानदेय का भुगतान अवश्य कर दिया जाए, भोजन बनाते समय होने वाली दुर्घटना का खर्च प्रदेश सरकार वहन करे, मिड-डे मील रसोईया कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाए और सेवा अवधि 60 वर्ष करने व उसके बाद दस हजार रुपये पेंशन दिया जाए। इस दौरान मंत्री विजय नाथ तिवारी, केके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!