A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछिंदवाडाजबलपुरडिंडोरीताज़ा खबरनरसिंहपुरबालाघाटभोपालमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

मंडला पुलिस का जागरूकता अभियानः स्कूली बच्चों को शिक्षक बन कर दे रहे “सेफ टच और अन सेफ टच” की जानकारी

Picsart 24 09 29 00 03 42 049#वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

मंडला MP हेमंत नायक

मंडला न्यूज़:–पुलिस स्कूली छात्र-छात्राओं को उनके विरूद्ध हो रहें।अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए वृहद जागरूकता अभियान चला रही है। जिसमें पुलिस की टीमें बनाकर। शॉर्ट फिल्म, पोस्टर, बैनर आदि के माध्यम से सेफ टच और अन सेफ टच की जानकारी दी जा रही हैं, तो वहीं उन्हें आत्मरक्षा के गुर भी सिखाये जा रहे हैं। साथ ही स्कूलों में पेट्रोलिंग और स्टाफ का वैरिफिकेशन भी किया जा रहा है।IMG 20240928 WA0018 1

*शुरू किया “ऑपरेशन एहसास”*

पुलिस ने नाबालिग बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के प्रति उन्हें जागरूक करने के लिए “आपरेशन एहसास” शुरू किया है। इस अभियान के तहत स्कूलों, आंगनवाड़ियों, बस्तियों में विशेष जागरूकता शिविर लगाकर बैनर, पोस्टर और एक ऐनिमेटिड शॉर्ट मूवी के माध्यम से बच्चों को गुड टच-बैड टच के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। ऑपरेशन एहसास के तहत मंडला पुलिस की टीम ने जिले में अभी तक 4 हजार 470 बालक बालिकाओं को जागरूक किया है। सिखाए जा रहे आत्मरक्षा के गुण

आपरेशन “स्वयं सिद्ध” अंतर्गत स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एक्सपर्ट ट्रेनर के माध्यम से स्कूली बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाया जा रहें हैं। इस ऑपरेशन के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों में अभी तक 785 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित किया गया।IMG 20240928 WA0016

*मैं भी अभिमन्यु” अभियान*

अपराधों की रोकथाम और महिला सुरक्षा के प्रति विशेष संवेदनशीलता के लिए पुलिस ने ” मैं भी अभिमन्यु” अभियान प्रारंभ किया। जिसमें बालकों को संवेदनशील बनाते हुए नारी सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। इसके लिए विशेष नुक्कड़ सभाएं और नाटिकाओं के माध्यम से महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी साझा की गई और सेल्फी पाइंट भी बनाए गए।IMG 20240928 WA0019

*जागरूकता के लिए पुलिस टीमों का गठन*

बच्चों को विशेष कर छोटे बच्चों में गुड टच और बैड टच के प्रति जानकारी देने के लिए मंडला पुलिस ने राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में महिला सुरक्षा शाखा और महिला थाना के माध्यम से विशेष टीम गठित की गई है। ये टीम शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में जाकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेंगें।IMG 20240928 WA0017 2

*नियमित भ्रमण और पेट्रोलिंग*

स्कूली बच्चों और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूल के बाहर विशेष रूप से स्कूल के प्रारंभ और छुट्टी के दौरान नियमित पेट्रोलिंग की जा रही हैं। साथ ही पैट्रोलिंग के दौरान यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति, अकारण ही संस्थानों के आस पास पाया जाता है तो उसके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई के भी निर्देश भी दिए गए हैं।

साथ ही सभी शैक्षणिक संस्थानों को अपने कर्मचारियों जैसे ड्राइवर, कंडक्टर, भृत्य, सफाई मित्र, गार्ड आदि का चरित्र सत्यापन करने के लिए निर्देशित किया गया है जो प्रक्रियाधीन है।1000003113#🙏हमारे व्हाट्सएप चैनल वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ से जुड़ने के लिए लिंक – 👇

https://whatsapp.com/channel/0029VajYRisLCoX2nh1uD813

Back to top button
error: Content is protected !!