
पीलीभीत। मनरेगा योजनांतर्गत जनपद के विकासखंडों में 13 सितंबर को मनरेगा श्रमिकों की हाजिरी लगाए जाने के मामले में मनरेगा लोकपाल ने उपायुक्त श्रम एवं रोजगार से विस्तार से रिपोर्ट तलब की है। आदेश में कहा गया है कि जनपद के विकास खंडों में शुरू कार्यों के 13 सितंबर के एमआर जारी किए गए हैं, जिन पर मनरेगा श्रमिकों की हाजिरी दर्शाई गई है, जबकि 13 सितंबर को अत्यधिक वर्षा हुई थी। इस अवधि में श्रमिकों को कार्य पर रखा जना एवं उनकी हाजिरी लगाया जाना फर्जी लग रही है। लोकपाल मनरेगा गेंदनलाल ने बताया कि मनरेगा उपायुक्त से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। इसके लिए तीन दिन का समय दिया गया है।

