
पूर्व विधायिका ने फर्जीवाड़ा के शिकार हुए पीड़ितो से मिल घटनाक्रम की ली जानकारी

आरा। बड़हरा विधानसभा के गीधा थाना क्षेत्र के बिरमपुर गांव में सैकड़ो पीड़ितों से मिलने पहुंची पूर्व विधायिका आशा देवी।सीएसपी संचालक उषा सिन्हा और उनके पुत्रों के द्वारा लगभग करोड़ो रुपया का फर्जीवाड़ा किया गया है।सैकड़ो पीड़ित परिवार और उनकी समस्या को सुनने वाली पहली जनप्रतिनिधि आशा देवी बिरमपुर गांव में पहुंची।जहां पीड़ित महिला और पुरुष से उनके जमा-पूंजी डूब जाने की पीड़ा सुनी। पीड़ितों में कई ऐसे लोग हैं जो एक-एक दिन अपने मेहनत मजदूरी का दस-दस रुपया बच्चा करके सीएसपी में डालते थे और उसे बड़ा रकम करने का प्रयास करते थे। वैसे ही एक महिला भी थी जिसके पति के देहांत के बाद एलआईसी का पैसा मिला था वह पूरा पैसा सीएसपी में डाल दी थी, लेकिन उसे महिला के साथ भी फर्जीवाड़ा किया गया और उसका लाखों रुपए के साथ बीरमपुर व आसपास के करीब करीब 500 लोगों का पैसा लेकर सीएसपी संचालक उषा सिन्हा और उसके दो बेटे फरार हो गए। ऐसे में बड़हरा की पूर्व विधायक आशा देवी नवरात्र पर्व में रहने के बावजूद भी पीड़ित लोगों की समस्या सुनकर उनके बीच पहुंची और ध्यान से उनके हर एक समस्या को सुनी।समस्या सुनने के बाद पूर्व विधायक आशा देवी मौके पर घोषणा की उनके केश को कोर्ट में लड़ने के लिए उनका वकील रहेगा केस लड़ने में जो भी खर्च आयगा वो खुद वहन करेंगी इसके साथ ही लोगो के बीच से ही सदर डीएसपी 2 रंजीत सिंह से फोन पर इस मामले की जानकारी लेते हुए आगे की कार्यवाई के बारे में पूछी और डीएसपी से आग्रह की जल्द से जल्द फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करते हुए पैसे की रिकवरी करें।




