A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

मां व्रह्मचारिणी भक्तों को अपनी सर्वज्ञ संपन्न विद्या देकर बनाती हैं विजयी – अमरेन्द्र

मां व्रह्मचारिणी भक्तों को अपनी सर्वज्ञ संपन्न विद्या देकर बनाती हैं विजयी – अमरेन्द्र

IMG 20241004 WA0059

गडहनी। शारदीय नवरात्रि के दुसरे दिन प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालो सहित घरों मे श्रद्धालु भक्तगणो के द्वारा भक्तिमय माहौल मे आदिशक्ति जगदम्बा के दुसरे स्वरूप मां व्रह्मचारिणी की पूजा आराधना विधि विधान के अनुसार की गई।इस अवसर आचार्य गण के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दुसरे दिन की पूजा अर्चना सम्पन्न की गई। वहीं नौ दिनो तक चलने वाली दुर्गा शप्तशती का पाठ निरंतर जारी रहा।इस अवसर पर नगर पंचायत गडहनी स्थित पुरानी बाजार शिव मंदिर पूजा पंडाल मे संध्या आरती वंदन के दौरान श्रद्धालुओं का हुजूम उमड पडा।इस दौरान आस्था की पराकाष्ठा देखते बन रही थी।घंटा शंखनाद से वातावरण गुंजायमान होता रहा।वहीं माँ व्रह्मचारिणी को शक्कर, मिश्री, पंचामृत, फल, मेवा का भोग लगाया गया।जय जयकारे लगाये गये।वहीं पण्डित अमरेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि नवरात्रि के दूसरे दिन जगदम्बा के दुसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा आराधना की जाती है।वहीं पूजित ब्रह्मचारिणी आंतरिक जागरण का प्रतिनिधित्व करती हैं। मां सृष्टि में ऊर्जा के प्रवाह, कार्यकुशलता और आंतरिक शक्ति में विस्तार की जननी हैं।माँ ब्रह्मचारिणी इस लोक के समस्त चर और अचर जगत की विद्याओं की ज्ञाता हैं। इनका स्वरूप श्वेत वस्त्र में लिपटी हुई कन्या के रूप में है, जिनके एक हाथ में अष्टदल की माला और दूसरे में कमंडल है। यह अक्षयमाला और कमंडल धारिणी ब्रह्मचारिणी नामक दुर्गा शास्त्रों के ज्ञान और निगमागम तंत्र-मंत्र आदि से संयुक्त हैं। भक्तों को यह अपनी सर्वज्ञ संपन्न विद्या देकर विजयी बनाती हैं। ब्रह्मचारिणी का स्वरूप बहुत ही सादा और भव्य है। अन्य देवियों की तुलना में वह अतिसौम्य, क्रोध रहित और तुरंत वरदान देने वाली देवी हैं।आरती वंदन मे पूजा समिति के अध्यक्ष राहुल कुमार, सचिव दीपक केसरी,
कोषाध्यक्ष भीम कुमार सोनी, संयोजक सुमन कुमार चौरसिया, उपाध्यक्ष समर गुप्ता, उप सचिव राजू कुमार, मृत्युंजय सिंह उर्फ रामभरोसा, उपकोषाध्यक्ष पंकज कुमार, सोलू कुमार, पूजा प्रभारी धनजी शर्मा उर्फ भुअर, महामंत्री दीपक सोनी, मीडिया प्रभारी अमरेंद्र कुमार मिश्रा (पत्रकार), मंच संचालन रितेश गुप्ता, सुरक्षा प्रमुख मनीष कुमार, शंभू कुमार, सोनू कुमार, हर्ष कुमार, करिमन कुमार, सांस्कृतिक पदाधिकारी संयोजक राम विष्णु, राम उर्फ वीरेन्द्र राम, सांस्कृतिक पदाधिकारी मुन्ना बारी, आशिम कुमार राय उर्फ टुनटुन बाबा, सुनील कुमार केसरी, बुधन, पीर मोहम्मद, राजेश सोनी सहित सैंकडो श्रद्धालु भक्तगण शामिल थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!