
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने मनाया संघ का स्थापना दिवस

उदवंतनगर। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के प्रांगण में संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रांत सह कार्यवाह विनय पद्माकर का बौद्धिक प्राप्त हुआ। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तरह तरह के संघर्ष को झेलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 99 वर्ष पूर्ण किया है।इस दौरान संघ लगातार राष्ट्र निर्माण में जुटा रहा।देश की स्वतंत्रता की लड़ाई हो अथवा आजादी के बाद आम जन की लड़ाई में संघ ने अग्रणी भूमिका निभाई।अगले वर्ष आरएसएस अपना सौवां स्थापना दिवस मनाएगा।संघ हर वर्ष 6 उत्सव समारोह पूर्वक मनाता है जिसमें विजयदशमी महत्वपूर्ण उत्सव है। इसमें मातृ शक्ति का पूजन होता है। जिसमें समृद्ध समाज को शस्त्र और शास्त्र के प्रति जागृत होने की सीख दी जाती है। संघ के स्वयंसेवकों ने शहर के विभिन्न मार्ग से होते हुए विश्वविद्यालय तक पथ संचलन किया। वहीं विजयदशमी उत्सव के शुभ अवसर पर उदवंतनगर में शस्त्र पूजन व भारत माता आरती का कार्यक्रम किया गया जिसमें नगर कार्यवाह दीपक कुमार, जिला छात्र प्रमुख उत्तम सिंह, नगर प्रचार प्रमुख सुरेश सिंह, मिथलेश जानकी , ई.विक्की सिंह, अनुराग पांडेय बिजेंदर, बिजेंद्र सिंह, अमरजीत मिश्रा, रितिक कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।









