A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

धार्मिक व परंपरागत गीतों की धुन पर महिलाओं ने किया डांडिया

धार्मिक व परंपरागत गीतों की धुन पर महिलाओं ने किया डांडिया

IMG 20241006 WA0166 1

आरा। मां दुर्गा का शारदीय नवरात्र महोत्सव दिनों-दिन और रंगीन व उत्सवी होता जा रहा है।माहौल उमंग व उत्सव का तो भला महिलाएं भी इस उत्सव के आनंद को और चटकदार बनाने में कहा पीछे रहने वाली है। इसी कड़ी में रविवार की देर शाम होटल डायमंड बाबू बजार आरा में डांडिया व गरबा का बड़ा ही रंगारंग व धमाल भरा आयोजन ब्लौसम ब्यूटी क्लिनिक एण्ड स्पा एकेडमी के द्वारा किया गया।महिलाओं व युवतियों ने डांडिया व गरबा की परंपरागत प्रस्तुति के क्रम में नित्य व संगीत का जलवा बिखेरा।धार्मिक व परंपरागत गीतों की धुन पर महिलाओं के डांडिया धमाल के तड़के नवरात्रि की मस्ती को मानो चरम पर पहुंचा दिया था। कार्यक्रम की संचालन व ब्लौसम एकेडमी ब्यूटीशियन ट्रेनर वर्षा खान ने कहा गरबा और डांडिया दोनो ही गुजराती संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। गरबा और डांडिया आमतौर पर नवरात्रि से जुड़े होते हैं , जिसमें एक तरफ लोग मां अंबे के आने की खुशी मनाते हैं तो दूसरी खुशी होती है बुराई पर अच्छाई की जीत का। पहली नजर में गरबा और डांडिया एक जैसे लग सकतें हैं जबकि इन दोनों की शैलियों लय और अवसरों में काफी अंतर है। माहौल में इतनी मस्ती होने पर उनके चेहरे पर थकान महसूस नहीं की जा रही थी जिससे देर शाम तक कार्यक्रम चलता रहा। जिसमें काजल कुमारी, खुशी कुमारी, सुषमा कुमारी, रानी कुमारी,कनक कुमारी, मिताली कुमारी, प्रियंका कुमारी, रेशमा खातुन, करिश्मा कुमारी, अमरिता पाण्डेय, सुनिता कुमारी, सुमन दूबे, अंकिता कुमारी शामिल रही।

Back to top button
error: Content is protected !!