
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में पिपलिया मंडी नगर पालिका को दिल्ली व भोपाल में सम्मानित किया गया था इस उपलक्ष में नगर के ब्लॉक कांग्रेस नगर कांग्रेस व नगर परिषद के कांग्रेस पार्षदों ने नगर के सफाई मित्रों का पुष्पमाला पहनाकर गांधी चौराहा पर सम्मानित किया सर्वप्रथम महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पण की गई उसके पश्चात नगर के सफाई मित्रों का एवं माता ओ का स्वागत सम्मान किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा नेता प्रतिपक्ष सरफराज मेव कांग्रेस नगर अध्यक्ष रामप्रसाद फरकिया मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता आदि कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे मंदसौर से रिपोर्टर निरंजन लोहार







