
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर पालिका परिषद मकरोनिया क्षेत्र अंतर्गत रजाखेड़ी बजरिया वाले मैदान में विशाल रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। जिसके संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार ने आयोजन वाले स्थल का निरीक्षण करके संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएं यातायात व्यवस्था भी ठीक रूप से सुचारू हो। लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।पूरे नगर पालिका क्षेत्र में साफ सफाई स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। चल रही नवरात्रि में पंडालों के आसपास साफ सफाई चलती रहे।। नगर पालिका अध्यक्ष ने बात करते हुए बताया रावण दहन कार्यक्रम मकरोनिया क्षेत्र का एक बृहद कार्यक्रम है जिसमें लोगों की अधिक संख्या में उपस्थित होने की आशा है उसी को लेकर आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया एवम संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की तैयारी पूर्ण रूप से की जाए लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जाए आवागमन भी सुचारू रूप से चालू रहे कार्यक्रम स्थल पर फायर ब्रिगेड का इंतजाम किया जाए। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश द्वार एवं निकासी द्वार दोनों ही बनाए जाए। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 01 से पार्षद प्रतिनिधि कमलेश कुशवाहा, पूर्व पार्षद एवं महामंत्री बाबूलाल रोहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन शर्मा उपयंत्री अमन जैन उद्यान शाखा एवं वाहन प्रभारी अंकित मिश्रा स्वच्छता प्रभारी परवेज अली
उपस्थित रहे।





