
धर्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर नागपुर मे लाखों अनुयायियों के स्वागत के लिए विशेष सेवाऐं उपलब्ध करवाई जा रही है। इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम खे द्वारा दिनांक 11 अक्टूबर से लेकर 13 अक्टूबर 2024 तक बर्डी से दीक्षाभूमि और दीक्षाभूमि से ड्रैगन पैलेस के मध्य मे कुल 179 बस अतिरिक्त बस सेवाऐं उपलब्ध करवाई जा रहीं है। नागपुर मे प्रतिवर्ष धर्मचक्र प्रवर्तन के अवसर पर बड़ी संख्या मे अनुयायी पहुंचते है। इस वर्ष भी अनुयायियों की बढ़ती हुई संख्या को ध्यान मे रखकर एसटी विभाग ने इसके लिए विशेष इंतजाम किए हुए है। सीताबर्डी से दीक्षाभूमि तक के लिए बस का किराया मात्र 35 रूपय और मोरभवन से दीक्षाभूमि के लिए बस किराया मात्र 25 रूपय विभाग के द्वारा तय किया गया है। 75 वर्ष से अधिक आयु के बुज़ुर्ग नागरिकों के लिए बस यात्रा निशुल्क रहेगी। 65 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए बस किराये मे 50%की छूट प्रदान की जायेगी। धर्मचक्र प्रवर्तन के अवसर पर नागपुर से चार प्रमुख बस डिपो से सेवाऐं उपलब्ध रहेगी। इनमे-: गणेशपेठ डिपो, घाटरोड बस डिपो, इमाम बाड़ा, इसके अलावा 12 अक्टूबर को ग्रामीण क्षेत्र से भी विशेष बस उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर दीक्षाभूमि मे होने वाले कार्यक्रमो मे लाखो अनुयारियों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।






