A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

ठेकेदारी के बिबाद में एक पटनार ने दूसरे को मारी गोली।

अयोध्या
जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खाजुरहट,मिल्कीपुर रोड पर स्थित अमावा मोड़ के पास बीती रात ठेकेदारी के बिबाद में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे पीआरबी कोतवाली पुलिस द्वारा रात करीब 2बजे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीकापुर ले जाया गया।युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सक अनुराग गुप्ता ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।गोली चलने की जानकारी होने से इलाके में हड़कंप मच गया।सूत्रों की माने तो पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के रहने वाले दोनो युवक शेरअली व कृष्ण कुमार दोनो बिजनस पाटनर है।और मिल्कीपुर रोड पर स्थित डड़वा गांव में एक किराए के मकान में रहते थे।रात में लगभग दो बजे के आस पास दोनो में कुछ कहा सुनी हुई।जिसके बाद शेरअली ने कृष्ण कुमार पर फायर कर दिया।और दोनो ही अपराधी प्रवृति के है।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।घटना स्थल के आस पास खून के धब्बे पाए गए हैं।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज भी सुबह से पहुंच कर अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुटे हैं।

IMG 20241012 141250
Oplus_0
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!