A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीताज़ा खबरमध्यप्रदेश

रीठी में दशहरा चल समारोह रविवार को

दुर्गा पंडालों में हवन-पूर्णाहुती के साथ हुए कन्या भोजन

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.IMG 20241012 WA0004

आदिशक्ति मां भगवती के नौ दिवसीय महापर्व शारदेय नवरात्र के अंतिम दिवस नवमीं के मौके पर रीठी नगर में जगह-जगह पंडालों में विराजीं मातारानी के दरबार में शुक्रवार को हवन-पूर्णाहुती का आयोजन किया गया। जिसमें पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूर्णाहुती कराई गई। IMG 20241012 WA0000इसके बाद कन्या पूजन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। नगर के गोल बाजार में स्थापित बड़ी माई के दरबार में, खेर माता मंदिर, शिवनगर, बस स्टैंड सहित सभी दुर्गा पंडालों में हवन-पूर्णाहुती व भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया। IMG 20241012 WA0003

भव्य जवारा विसर्जन शनिवार को

IMG 20241012 103414
नगर के रेलवे स्टेशन गली साहू मोहल्ला में स्थित बड़े दिवाले में परंपरानुसार इस वर्ष भी बड़ी संख्या में मातारानी के जवारे कलश बोए गए हैं। जिनका शनिवार को दशहरा के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा के साथ विसर्जन किया जाएगा। बताया गया कि शाम सात बजे बड़े दिवाले से जवारा विसर्जन जुलूस प्रारंभ होगा। जो नगर के खेर माता मंदिर पहुंचेगा। इसके बाद शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए न्यू कालोनी से सिंघैया मोहल्ला पहुंचेगी। जहां तालाब में आस्था के प्रतीक जवारा कलशों का विसर्जन किया जाएगा। 

IMG20241011115355साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था की मांग

रीठी मुख्यालय में दशहरा चल समारोह रविवार को मनाया जाएगा। बताया गया कि नगर में जगह-जगह पंडालों में विराजीं मातारानी का चल समारोह रात्रि आठ बजे पोस्ट आफिस तिराहे से प्रारंभ होगा। पोस्ट आफिस तिराहे में सभी प्रतिमाएं एकत्रित होकर क्रमबद्ध तरीके से चल समारोह जुलूस में शामिल होंगी। बताया गया कि वर्षों पुरानी परंपरानुसार सभी प्रतिमाएं जब पोस्ट आफिस तिराहे पर अपने-अपने नंबर पर लग जाएंगी। इसके बाद चल समारोह जुलूस प्रारंभ होगा। जो नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए खेत माता मंदिर पहुंचेगा। इसके बाद बाईपास मार्ग से देवलिया जलाशय डेम पहुंचेगा। जहां सभी प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। नगर के बिंजन श्रीवास, ऋषभ पाल, मुकेश कंदेले, कमलेश नामदेव, गणेश सहित अन्य जनों ने जवारा विसर्जन जुलूस मार्ग व दशहरा चल समारोह जुलूस मार्ग सहित विसर्जन घाटों की साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था की मांग की है।

Back to top button
error: Content is protected !!