A2Z सभी खबर सभी जिले कीबहराइच

बाबा सिद्दीकी की हत्या मे बहराइच के दो अभियुक्त गिरफ्तार क्या है कनेक्शन

बाबा सिद्दीकी की मौत का क्या है बहराइच कनेक्शन उठ रहे सवाल

बाबा सिद्दीकी की मौत का क्या है बहराइच कनेक्शन, उठ रहे सवाल

संवाददाता पंकज कुमार शुक्ला

बहराइच : मुंबई में एनसीपी के दिग्गज नेता और नामी फिल्मी हस्तियों के करीबी बाबा सिद्दीकी की हत्या के तार यूपी के बहराइच से जुड़े हैं. बाबा सिद्दीकी की हत्या मुंबई में शनिवार रात गोली मारकर कर दी गई थी. इस हत्या में बहराइच के जिन दो आरोपियों के नाम सामने आए हैं, वे कैसरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. रविवार को मुंबई पुलिस की सूचना पर दोनों युवकों के घर स्थानीय पुलिस पहुंची और उनके घरवालों से पूछताछ की.
बहराइच के दो आरोपी : मुंबई में NCP नेता व बॉलीवुड अभिनेता सलमान और शाहरुख खान के बेहद करीबी बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई है. पुलिस ने जांच शुरू की तो इसमें लारेंश विश्नोई गैंग का नाम सामने आया. यह भी कहा जा रहा है कि उसके शूटरों ने इस हत्या को अंजाम दिया है. फिलहाल दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, इसमें एक फरार है. मुंबई पुलिस की शुरुआती जांच में बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र के गंडारा गांव निवासी दो युवकों के नाम सामने आए हैं. इसमें एक धर्मराज कश्यप पुत्र राधेश्याम और दूसरा शिवा गौतम उर्फ बाल किशुन है.
गांववाले हैरान: मुंबई पुलिस की सूचना पर दोनों के घर पुलिस टीम पहुंच गई है. माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. गांव के लोगों के मुताबिक दोनों युवक पुणे में पटरी पर ठेला लगाते थे. सभी एक माह पूर्व ही पुणे गए थे. जानकारी के मुताबिक धर्मराज और शिव कुमार का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है. न ही उन दोनों के विरुद्ध कोई केस दर्ज है. दोनों सामान्य परिवार के हैं. एनसीपी नेता की हत्या में दोनों के नाम सामने आने पर गांव के लोग भी हैरान हैं.

बाबा सिद्दीकी का राजनीतिक कैरियर

बाबा सिद्दीकी के राजनीतिक कैरियर की शुरूआत छात्र जीवन से हुई. वे 1977 में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ मुंबई के सदस्य रहे. इसके बाद 1980 में बांद्रा युवा कांग्रेस के बांद्रा तालुका के महासचिव रहे. 1993 से 2003 तक मुंबई नगर निगम में नगर पार्षद रहे. फिर 1999 से 2004 तक, 2004 से 2009 और 2009 से 2014 तक विधानसभा सदस्य रहे. बाबा 2004 से 2008 तक राज्य सरकार में मंत्री भी रहे. वे मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे हैं. बाद में वे एनसीपी में शामिल हो गए.20241012301L

PANKAJ KUMAR SHUKLA BAHRAICH UP

I am a teacher and reporter
Back to top button
error: Content is protected !!