A2Z सभी खबर सभी जिले कीउन्नाव

उन्नाव सर्विलांस टीम द्वारा 81 गुमशुदा मोबाइल (मूल्य 13 लाख 45 हजार रुपये) को किया गया बरामद

उन्नाव सर्विलांस टीम द्वारा 81 गुमशुदा मोबाइल (मूल्य 13 लाख 45 हजार रु.) को किया गया बरामद

IMG 20241013 WA0041अविरल सविता :पुलिस अधीक्षक उन्नाव दीपक भूकर के निर्देशन एवं अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद के प्रभारी सर्विलांस सेल उप निरीक्षक मुन्ना कुमार के नेतृत्व में सर्विलांस टीम द्वारा जनपद के भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रों से पीड़ितों के गुमशुदा हुए 81 मोबाइल (एंड्रॉएड सेट भिन्न-भिन्न कम्पनियों के) कीमत लगभग 13,45,000/- रु.के मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक उन्नाव महोदय द्वारा गुमशुदा मोबाइलों के सम्बन्ध में समय-समय पर सर्विलांस टीम को शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए कड़े निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में उपरोक्त मोबाइल फोनों को भिन्न-भिन्न स्थानों से बरामद किया गया। अपने खोए हुए मोबाइल फोन पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे, सभी ने उन्नाव पुलिस का शुक्रिया अदा किया।

बरामदगी- 81 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन (कीमत लगभग 13,45,000/–रु.)।
मोबाइल बरामद करने वाली सर्विलांस टीम-प्रभारी –
प्रभारी सर्विलांस सेल मुन्ना कुमार , हे.का.राधेश्याम, हे. का. प्रशांत चौहान, का. शुभम तोमर, का. प्रशान्त बालियान, का. अरुण यादव |

Back to top button
error: Content is protected !!