A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

शरद पूर्णिमा पर मंदिरों में भंडारे सहित हुए अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

 

IMG 20241018 175120

जिला ब्युरो गोपाल मारु रावडिया की रिपोर्ट

धार जिले की सरदारपुर तहसील में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर बरमंडल ग्राम के सभी मंदिरों में रात्रि में दूध वितरित किया गया वही संध्या को अन्नपूर्णा माता मंदिर में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। मां अन्नपूर्णा का मनमोहक श्रृंगार किया गया। मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । जिसके लाभार्थी मां अन्नपूर्णा भक्त द्वारा लिया गया। मंदिर को आकर्षक साज सज्जा कर विद्युत सज्जा से सुसज्जित किया गया। नागदा के प्रख्यात भजन गायक जनक गुरू ने सुमधुर भजनों से समा बांध दिया। भजन संध्या में देर रात तक श्रोता मंत्रमुग्ध रहे व अपने आप को थिरकने से नहीं रोक सके इसी प्रकार भवानी माता मंदिर में मां मंडल के कलाकारों द्वारा आकर्षक गरबा रास के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कलाकारों की महिषासुरमर्दनी माता , 108 दीप आरती सहित अन्य मनोहक रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों के साथ ही मंदिर में बेड़े चढ़ाने का भी भव्य आयोजन किया गया जिसमें प्रथम कलश दीपक डिडवानिया टांडाखेड़ा , द्वितीय कलश फूलचंद मालविया , तृतीय मध्यम कलश गोवर्धन सालेचा हेडसाहब , चतुर्थ कलश हर्षवर्धन पाटीदार और पंचम ज्योति कलश गोपाल वडानिया द्वारा मातारानी के श्रीचरणों में समर्पित किया गया। तत्पश्चात महाआरती कर महाप्रसादी और दूध का वितरण किया गए। इस दौरान बड़ी संख्या में माता भक्त मौजूद थे। वहीं शरद पूर्णिमा की मध्यरात्रि स्थानीय अन्नपूर्णा माता मंदिर , अंबिका माता मंदिर , नागलेचा माता मंदिर , श्री रामरामेश्वर धाम मंदिर, खेड़ापति हनुमान मंदिर , गोवर्धननाथ मंदिर , भवानी माता मंदिर , नृसिंह मंदिर , तेजाजी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दूध वितरण किया गया साथ ही मां अंबिका माता मंदिर (बड़े अंबाजी) में दमा रोगियों के लिए दवाई का वितरण भी किया गया।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!