A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

कृष्ण लाल पवार जी ने मंत्री पद संभाला

इसराना के विधायक श्री कृष्ण लाल पवार जी ने आज 11:00 बजे चंडीगढ़ में मंत्री पद की कुर्सी संभाली वह बीजेपी पार्टी के बहुत ही वरिष्ठ नेता है उनको नायब सैनी जी के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है और उनको उनकी सीट पर बिठाकर माननीय मुख्यमंत्री जी ने शुभकामनाएं दी है। पलवल से संत शिरोमणि रविदास ट्रस्ट के प्रधान श्री सुखबीर जी एवं के सी पवार बाबूजी ने उनको बहुत सारी शुभकामनाएं दी। कृष्ण लाल पवार मंत्री जी दलित समाज के एक प्रेरणा स्रोत भी है वह भारतीय जनता पार्टी में एक जिम्मेदार पद पर हमेशा कार्य करते रहे है और भारतीय जनता पार्टी के भरोसे पर खरा उतरते रहे है। भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व हमेशा उनके ऊपर भरोसा करता है और वह उसे बखूबी निभाना जानते भी हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!