ताज़ा खबरअन्य खबरेगढ़वा

ब्रेकिंग न्यूज मोटरसाइकल की आमने सामने टक्कर में एक युवक की मौत

बंशीधर नगर मुख्य पथ पर पिपरी कला गांव के समीप मोटरसाइकल की आमने सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी है.

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा विशुनपुरा से: बंशीधर नगर मुख्य पथ पर पिपरी कला गांव के समीप मोटरसाइकल की आमने सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी है.जानकारी के अनुसार रमना थानां क्षेत्र के रामसुरज वियार पिता महेंद्र वियार ग्राम कर्णपुरा जो विशुनपुरा थानां क्षेत्र के ग्राम सारो से अपने जो बहन बहनोई के यहां से विशुनपुरा की ओर आ रहा था. वहीं रंजीत कुमार चंद्रवंशी उम्र 19 वर्ष पिता कन्हाई चंद्रवंशी ग्राम पिपरी कला जो विशुनपुरा से अपने घर जा रहा था. इसी क्रम यह दोनों मोटरसाइकल के आमने सामने से टक्कर हो गया . जिसमे पिपरी कला गांव के युवक रंजीत कुमार के सर में गम्भीर चोट आयी है.

IMG 20241018 WA0351घटना की सूचना पर विशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह मौके पर पहुच कर घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. जहाँ डॉक्टर ने रंजीत की स्थित दम्भीर देख गढ़वा के लिये रेफर कर दिया. वहीं गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक का अत्यंपरिक्षण के बाद शव पिपरी गांव आते ही मातम छा गया. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है. परिजनों ने पिपरी कला बांकी नदी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया. वही रामसुरज वियार का इलाज चल रहा है.

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!