

सहारनपुर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल, दूसरा फरार
सहारनपुर।
थाना कुतुबशेर पुलिस ने गुरुवार रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों से मुठभेड़ की, जिसमें एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ 15 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसका दूसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ चेकिंग के दौरान हुई। बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उनका पीछा किया, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया।
घायल बदमाश के पास से एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, और एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए टीमों को तैनात किया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने इस कार्रवाई को क्षेत्र की सुरक्षा के लिए एक बड़ी सफलता बताया है।
रिपोर्ट एलिक सिंह एडिटर
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
8217554083








