
घर का ताला तोड़कर चोरी, पीड़िता ने दो युवकों पर लगाया आरोप
सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में एक महिला के घर का ताला तोड़कर चोरी का मामला सामने आया है। पीड़िता आसमीन ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर दो युवकों आबिद और दानिश पर चोरी का आरोप लगाया है।
पीड़िता का कहना है कि वह मंगलवार को अपने घर पर ताला लगाकर खेड़ा अफगान गई हुई थी। जब वह वापस लौटी तो घर का ताला टूटा मिला और घर से जेवरात, एक सिलेंडर, और 20,000 रुपये की नगदी गायब थी। आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ के दौरान यह जानकारी मिली कि दो युवक टेंपो में सामान भरकर ले जाते हुए देखे गए थे।
आसमीन ने मामले की सूचना थाना रामपुर मनिहारान में दी है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
—
सहारनपुर ब्यूरो
रिपोर्ट एलिक सिंह एडिटर
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
8217554083









