
कुशीनगर। दुदही विकास खंड कार्यालय के सभागार में आज दिनांक 23.10.2024 को कृषि तंत्र की शुद्धिकरण एवं किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ललन गौंड़ व विकाश खण्ड अधिकारी रामराज कुशवाहा रहे । किसान गोष्ठी में कृषकों को यंत्रीकरण, संचारी रोग नियंत्रण के बारे कृषकों को जानकारी दिया गया । आयोजन में किसानों को एग्रीकल्चर एक्टेंशन योजना अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना अंतर्गत एवं कृषि उत्पादन को बढ़ाने के बारे में किसानों को जानकारी दी गई
दूर दूर से आए हुए किसानों को कृषि के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया गया ।
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ललन गौड़ के द्वारा किसानों में मिनी कीट का वितरण किया गया।
इस किसान गोष्ठी पर खण्ड विकास अधिकारी द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन के बारे मे कृषको को विस्तृत रूप से जानकारी दी गईं।
किसान गोष्ठी के अवसर पर क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष गुड्डू शुक्ला, सहायक विकास अधिकार कृषि जितेंद्र कुमार शर्मा,सुनील कुमार, एसटीएए लक्की तिवारी, एडीओपीपी वेंकटरमन पाण्डे आदि अधिकारी कर्मचारी व किसान मौजूद रहे।








