
चंदौसी (संभल)। नगर में जल्द ही रोडवेज बस अड्डे का निर्माण शुरू हो जाएगा। शासन ने जिला प्रशासन की ओर से चिह्नित जमीन पर बस अड्डे के निर्माण के लिए मंजूरी दे दी है। बिजली निगम से एनओसी मिलते ही प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी।
चंदौसी में बदायूं चुंगी के नजदीक पावर हाउस की जमीन है। इसमें दो एकड़ जमीन में रोडवेज बस अड्डा बनाया जाना है। इसके लिए तत्कालीन जिलाधिकारी मनीष बंसल ने पैरवी की थी। करीब डेढ़ वर्ष पहले भेजे प्रस्ताव पर शासन की मंजूरी की मोहर लगने का इंतजार था। अब वह मोहर लग गई है। पीतल नगरी डिपो के एआरएम प्रेम सिंह ने बताया कि शासन ने जमीन के लिए मंजूरी दे दी है। अब पश्चिमांचल के विद्युत निगम के एमडी द्वारा परिवहन निगम को एनओसी की कार्रवाई को पूरा करना है। इसके लिए जिलाधिकारी से मिलकर जल्द प्रक्रिया को पूरा करने का आग्रह किया जाएगा। मालूम हो अभी रोडवेज बस अड्डा घनी आबादी में संचालित होता है। त्योहारी सीजन में रोडवेज बसें जाम में फंस जाती हैं। इसी तरह की दिक्कत आए दिन होती है।संभल रोडवेज बस अड्डे के निर्माण की प्रक्रिया शुरू
संभल। संभल में रोडवेज बस अड्डे के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस जल निगम द्वारा मिट्टी को जांच के लिए भेजा गया है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। बस अड्डे के निर्माण के लिए 4.50 करोड़ की धनराशि शासन द्वारा जारी की जा चुकी है। इसके अलावा डिपो कार्यशाला निर्माण के लिए 12 करोड़ रुपये भी जारी हो चुके हैं। इन दोनों का निर्माण सीएनडीएस को ही करना है। एआरएम प्रेम सिंह ने बताया कि यह संभल में मुरादाबाद मार्ग पर वाजिदपुरम के नजदीक तश्तपुर में साढ़े तीन हजार वर्ग मीटर जमीन में रोडवेज बस अड्डे का निर्माण होना है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
कोट
जमीन के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। बिजली निगम द्वारा प्रक्रिया जो की जाएगी। उसको भी जल्द पूरा कराया जाएगा। जिससे चंदौसी में रोडवेज बस अड्डा बन सके। संभल में बनने वाले रोडवेज बस अड्डे के निर्माण के लिए भी कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए हैं कि वह तेजी से कार्य को पूरा कर
डॉ. राजेंद्र पैन्सिया, डीएम
मौ दीन रिपोर्टर भोजपुर




