
बेसवा में युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या , पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम

अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के बेसवां में एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । करीब 22 वर्षीय वसीम बीज गोदाम में मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे । वसीम ने दिनभर अपने गोदाम में काम किया था और शाम को वसीम घर नहीं पहुंचा । रात तक वसीम के घर न पहुंचने पर परिजन बीज गोदाम पहुंचे और आसपास देखा । रात्रि करीब 11 बजे बीज गोदाम के निकट पेड़ पर वसीम का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है । घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । परिजनों ने बताया कि वसीम ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है । फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी है ।








