
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
मंडला MP हेमंत नायक
मंडला न्यूज़ :–कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने दीपावली के त्यौहार में मिट्टी के बने दीपक, बर्तन, गमले और अन्य उपकरणों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। दीपावली के अवसर पर कुम्हारों को नगरपालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायतों के हाट बाजारों में मिट्टी के दीपक विक्रय में छूट देने को कहा है। उन्होंने कहा कि हाट बाजारों में मिट्टी के दीपक विक्रय करने वाले कुम्हारों से किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लिया जाएगा।
दीपावली, भारत में मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह त्योहार, हर साल, केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर के भारतीय समुदायों में विशेष आनंद और उत्सव के साथ मनाया जाता है।
वहीं आगामी दीपोत्सव की तैयारी के बीच मंडला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. गुरुवार को जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा बलराम चक्रवर्ती और धानेश्वर चक्रवर्ती के निज निवास महाराजपुर मंडला में जाकर उनसे मुलाक़ात कर उनके बच्चों के साथ खुशियाँ मनाई।
इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजानंद नाफड़े सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि आगामी दीपावली पर्व के अवसर पर जिले के नागरिक मिट्टी के बने दीपक और मिट्टी से बने बर्तनों का उपयोग करें। उन्होंने बताया कि मिट्टी के बने बर्तन का उपयोग करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं।
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है और इस त्योहार पर मिट्टी के दीपक का विशेष महत्व होता है. हर साल दीपावली पर घरों को सजाने के लिए मिट्टी के दीपक जलाए जाते हैं, जो न केवल घरों को रोशन करते हैं, बल्कि कुम्हारों के द्वारा बनाए गए दीपक से हम भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं इसलिए हमारे जीवन की दिनचर्या में कुम्हारों के दीपकों का अत्यधिक महत्व है। उन्होंने कहा कि जिले के कुम्हारों की स्थिति को सुधारने के लिए उन्हें शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। जिससे कुम्हार अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें।
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने इस अवसर पर कुम्हारों के चाक का संचालन कर मिट्टी के बर्तन भी बनाएं। कुम्हार बलराम चक्रवर्ती ने मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा को मिट्टी से बने मुकुट उपहार स्वरूप भेंट किए।