
महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट
जिला बरेली थाना फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि उसका पति बाहर मजदूरी करता है। वह बच्चों के साथ घर पर रविवार रात अकेली थी। तभी गांव का युवक रात ग्यारह बजे के करीब उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर उसे लात-घूंसों से पीटा गया। शोर सुनकर महिला के बच्चे भी जाग गए। तभी आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





