A2Z सभी खबर सभी जिले की

सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। लोग परेशान हैं।कानून व्यवस्था बदहाल है। शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं को भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है।किसान को खाद,पानी, बीज नहीं मिल रहा है

IMG 20241104 WA0044

लखनऊ:

बुध्देश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

वन्दे भारत टीवी न्यूज

सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। लोग परेशान हैं।कानून व्यवस्था बदहाल है। शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं को भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है।किसान को खाद,पानी, बीज नहीं मिल रहा है। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है।बेरोजगारी ने उन्हें हताश-निराश बना दिया हैं।श्रीमती डिम्पल यादव ने करहल विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा में कहा कि समाज अब जागरूक है। वह भाजपा की चालों में फंसने वाला नहीं है।भाजपा पूरी तरह नाकाम है। समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ पीडीए को एकजुट करके करहल विधानसभा का उपचुनाव ऐतिहासिक मतों से जीतेगी।सांसद डिम्पल यादव करहल विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं से घर-घर जाकर जनसम्पर्क कर रही हैं। महिलाओं के साथ प्रचार करने में महिलाओं की समस्याओं से भी अवगत होने का उन्हें मौका मिल रहा है। महिलाओं के बीच उनकी भारी लोकप्रियता है। उन्होंने कहा कि भाजपा करहल विधानसभा उपचुनाव के साथ सभी विधानसभा उपचुनाव की सीटें बुरी तरह से हारेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!