A2Z सभी खबर सभी जिले कीसिद्धार्थनगर 

सिर्फ कागजों में कूड़ाघर को पूरा दिखाकर मलाई काट रहे प्रधान व सचिव 

 

सिर्फ कागजों में कूड़ाघर को पूरा दिखाकर मलाई काट रहे प्रधान व सचिव 20241107 31926pm 72 ByGPSMapCamera
पंकज चौबे सिद्धार्थ

सरकार जहां भारत स्वच्छ मिशन अभियान के अंतर्गत लाखों और करोड़ों रुपए ग्राम पंचायत को प्रदान करती है जिससे स्वच्छता अभियान का पालन करवाकर गांव में स्वच्छता मिशन के अंतर्गत स्वच्छता कायम किया जा सके इसके अंतर्गत तमाम ग्राम पंचायत में कूड़ा घर बनाने का कार्य जोर से हो रहा है जिसमें सूखा व गीला कूड़ा इकट्ठा करवा कर उसे पौष्टिक खाद में कन्वर्ट करने के दावे प्रशासनिक जिम्मेदार करते हैं लेकिन जो तस्वीर ग्राम पंचायत में देखी जा रही है उसमें व्यापक भ्रष्टाचार देखने को मिली है भ्रष्टाचार का आलम यह है कि कूड़ा सेंटर के नाम पर ग्राम प्रधान व सचिव मलाई काट रहे हैं वही कूड़ाघर की हालत काफी खराब है कहीं आधा अधूरा बनाकर पेमेंट हो जाता है तो कहीं सिर्फ कागज में ही निर्माण होकर पेमेंट हो जाता है कहीं निर्माण होने के बाद महीने दो महीने में ही जर्जर हो जाता है जिसका दीवार और पिलर तक क्रैक होकर गिरने लगता है यह कूड़ा घर की गुणवत्ता और मानक जबकि सरकारी आंकड़ों में गांव का मौसम गुलाबी है और जिले की जिम्मेदार और प्रशासनिक अधिकारी को रिपोर्ट से संतुष्ट कर दिया जाता है अगर बात की ग्राम पंचायत में विकास की की जाए तो तस्वीर सच बताने के लिए पर्याप्त है

ताजा मामला सिद्धार्थनगर जिले के विकास खण्ड बढ़नी अन्तर्गत ग्राम पंचायत मडनी,मलगहिया,सिसवा उर्फ शिवभारी के साथ लगभग दर्जनों ग्राम पंचायत मे सिर्फ काग़ज़ मे पूरा कर भुगतान कर लिया गया है
वहीं इस सम्बंध में सहायक विकास अधिकारी राम विलास जी से बात करने पर उन्होंने बताया कि रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!