
*लोक आस्था का महापर्व #छठ पर्व* के सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु, *वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, गया* स्वयं भ्रमणशील रहकर विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में, वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय ने विष्णुपद थाना अंतर्गत सूर्यकुंड घाट पर काफी समय तक खड़े रहकर वहां प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों को भीड़ नियंत्रण के बेहतर निर्देश दिए। वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय ने घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं से भी संवाद स्थापित किया और उन्हें पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। महोदय के इस प्रयास से भीड़ नियंत्रण में उल्लेखनीय सुधार हुआ, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाएं मिलीं। इस व्यवस्था से सभी श्रद्धालु अत्यंत प्रसन्न नजर आए और उन्होंने गया पुलिस की प्रशंसा की।
*गया पुलिस की ओर से सभी श्रद्धालुओं को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ! सतर्क रहें, सुरक्षित रहें, और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।*
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज








