
मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की ओर से आयोजित दस दिवसीय टीएमयू इंटर स्कूल बाॅयज क्रिकेट चैंपियनशिप का बृहस्पतिवार को आगाज हुआ। पहले दिन मॉर्डन पब्लिक स्कूल, स्प्रिंगफील्ड कॉलेज, सेंट मीरा एकेडमी और आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल ने अपने-अपने मुकाबले जीत। निर्मल पब्लिक स्कूल बिजनौर की टीम ने भी जीत के साथ शुरुआत की।
प्रतियोगिता में कुल 30 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें बृहस्पतिवार को खेले गए पहले मैच में मॉर्डन पब्लिक स्कूल ने बोनी ऐनी पब्लिक स्कूल को 60 रन से हराया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मॉर्डन पब्लिक स्कूल ने 12 ओवर में दो विकेट खोकर 138 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बोनी एनी स्कूल की पूरी टीम 78 रन पर ऑलआउट हो गई। मैच में मॉर्डन पब्लिक स्कूल के यश व्यास ने 51 गेंदों पर 107 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच चुने गए। टीम की जीत में गेंदबाज सात्विक ने भी चार विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई।दूसरे मैच में स्प्रिंगफील्ड कॉलेज ने सीएनएस एकेडमी को 36 रन से हराया। टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी स्प्रिंगफील्ड ने 12 ओवर में चार विकेट खोकर 82 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएनएस एकेडमी 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 46 रन ही बना सकी। तीसरे मुकाबले में सेंटमीरा एकेडमी ने 79 रन से जीत हासिल की। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी सेंटमीरा एकेडमी ने निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट खोकर 112 रन बनाए। जवाब में एमएस पब्लिक स्कूल की पूरी टीम 10.1 ओवर में 33 रन पर ही ढेर हो गई।
चौथे मैच में आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल ने डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल बिलासपुर को एकतरफा मुकाबले में दस विकेट से हराया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल 9.4 ओवर में 47 रन पर ही ढेर हो गई। जवाब में आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल ने 6.1 ओवर में बिना विकेट खोए 51 रन बना लिए।पांचवें मैच में निर्मल पब्लिक स्कूल बिजनौर ने टॉस जीतकर 12 ओवर में तीन विकेट खोकर 101 रन बनाए। जवाब में विल्सोनिया स्कॉर्ल्स होम की पूरी टीम 10.1 ओवर में 84 रन पर ही ढेर हो गई। इस प्रकार निर्मल पब्लिक स्कूल को 17 रन से जीत मिली।
मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद







