A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

गंदगी फैलाकर स्वच्छता को प्रभावित करने वालों पर की जाएगी कार्यवाही

सागर वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।। शहर को स्वछता में अग्रणी बनाने के लिए नगर निगम आयुक्त के नेतृत्व में हर संभव प्रयास किया जा रहा है फिर चाहे नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने के लिए समझाईस देना हो या सख्ती दिखाते हुये चालानी कार्यवाही कर जुर्माना लगाना। नगर निगम आयुक्त श्री खत्री ने सुबह-सुबह शहर की स्वच्छता व्यवस्था एवं निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान पुरानी तहसीली के पास सड़क किनारे खुले में टॉयलेट करने वाले व्यक्ति को अपने पास बुलाकर 200 रूपये की चालानी कार्यवाही कराई। उन्होंने उक्त व्यक्ति को आगे से खुले में टॉयलेट न करने सहित अन्य किसी भी प्रकार से गंदगी न फैलाने की समझाईस दी और कहा की यह शहर अपना है और हमारे व आपके छोटे-छोटे प्रयासों से ही शहर साफ-स्वच्छ बनेगा। उन्होंने कहा की जहाँ आप टॉयलेट कर रहे थे उससे कुछ ही दूरी पर मॉडर्न टॉयलेट की सुविधा दी गई है आप चंद कदम चलकर इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं इससे आपको भी सुविधा होगी और शहर साफ-स्वच्छ रहेगा।Screenshot 20241116 195353 Facebook

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!