A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

मुरादाबाद में अश्लीलता को लेकर हंगामा: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कैफे को घेरा, बड़ी संख्या में पुलिस तैनातमुरादाबाद के रामगंगा विहार में बजरंग दल ने अश्लीलता के आरोप लगाते हुए बंद कैफे के खिलाफ हंगामा किया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने शांत कराया और लिखित शिकायत मांगी। पुलिस मामले की जांच करवा रही है।

Screenshot 20241117 195950

मुरादाबाद में हंगामा करते स्थानीय लोग – फोटो :मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार में रविवार को दोपहर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि हॉट कैफे में आए दिन गलत हरकत होती रही है। अश्लीलता के चलते स्थानीय लोग परेशान हैं।

बताया जा रहा है कि दोपहर में वहां कुछ युवक-युवतियों को अश्लीलता करते देखा भी गया था। इसी के बाद से आसपास के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया था। कुछ ही देर में सूचना मिलने पर बजरंग दल के लोग भी पहुंच गए थे। भीड़ जुटने पर रामगंगा विहार चौकी पुलिस भी माैके पर पहुंची।
उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। चौकी इंचार्ज कुलदीप राणा का कहना है कि कैफे तो पहले से ही बंद चल रहा है। इसमें ताला लगा है। उन्होंने बताया कि बजरंग दल के लोग कैफे के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जिस पर उन्होंने विरोध जाता रहे लोगों से लिखित में शिकायत मांगी है।

उन्होंने कहा कि प्रार्थना पत्र मिलेगा तो वह प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे। चौकी इंचार्ज ने कहा कि कैफे में कोई भी अश्लील हरकत करने का मामला नहीं है और न ही कोई इस तरह की गतिविधि में शामिल पाया गया है।
मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!