


जुनावई पुलिस रात को घौंसली वाहन शुगर मिल खंडहर के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस कर्मियों ने रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपियों का पीछा किया।इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। दो आरोपी बाइक छोड़ कर मौके से भाग गए। आरोपियों को पकड़ने में एक कांस्टेबल भी जख्मी हुआ है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी गोतस्कर गजराज है। वह गुन्नौर के गांव डूडा बाग का रहने वाला है।
उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। इसके कब्जे से एक तमंचा, बाइक और एक गोवंशीय पशु मिला है। आरोपी रात के समय पशुओं की चोरी कर उनका वध कर मांस की तस्करी करते थे।शनिवार रात जुनावई पुलिस ने मुठभेड़ में गोतस्कर गजराज को पकड़ा है। उसके पैर में गोली लगी है। अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। उसके दो साथी फरार हैं, जिन्हें तलाशा जा रहा है। -कृष्णकुमार विश्नोई, एसपी
विज्ञापन। मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद




