
दीक्षांत समारोह में पूर्व राष्ट्रपति ने प्रसिद्ध डॉक्टर को दिया मेडल

आरा। गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी जमुहार बिहार के तीसरे दीक्षांत समारोह में भारत गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविन्द एवम् बिहार के राजपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के हाथो डॉ रजनी कौशभ को स्त्री एवम् प्रसूति रोग विभाग के परीक्षा में सबसे ज़्यादा नंबर लाकर उत्तीर्ण होने के लिए स्वर्ण पदक मिला।यह विह्घम समारोह जमुहार में स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ जिसमें महामहिम राष्ट्रपति एवम् बिहार के राज्यपाल के अलावे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्य्क्ष एवम बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह एवम अन्य गणमान्य लोग शामिल होकर, यूनिवर्सिटी के टॉपर छात्र एवम छात्राओ को स्वर्ण पदक देकर एवम अन्य उतीर्ण छात्र छात्राओ को प्रमाण पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आसीर्वाद दिया।
बताते चले कि डॉ नागेंद्र प्रसाद शर्मा की बेटी एवम डॉ कुमार गौतम की पत्नी डॉ रजनी कौषभ, एक प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ शल्य चिकित्सक हैं जो भोजपुर ज़िला के आरा शहर में जज कोठी स्तिथ अपने क्लीनिक सृजन हेल्थकेयर में मरीजो का सेवा करती है।



