



मुरादाबाद में लिफ्ट गिरने से मची सनसनी – फोटोमुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के लाजपत नगर पुलिस चौकी के सामने स्थित बैंक्विट हॉल (बरात घर) की लिफ्ट का तार टूट गया। इससे सामान लेकर जा रहे कारीगर ऊपरी तल में जा रहे कारीगर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
सभी को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार देर शाम की है। बरात घर में वलीमा का आयोजन होना था। इसकी तैयारी में कारीगर लगे थे। यह लोग लिफ्ट से सामान लेकर ऊपरी भवन जा रहे थे।इसी बीच तार टूट गया और लिफ्ट आकर नीचे गिरी। इसमें सुभाष विकास, सुमेर और अरशद को गंभीर चोट लगी हैं। इन सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद
[yop_poll id="10"]





