A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

हत्या का आरोप लगाया और किया चक्का जाम, गांव में पड़ा मिला था मृतक

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। सुरखी थाना की बिलहरा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सीखना मैं व्यक्ति की मौत पर बवाल हो गया। परिवार के लोगों ने शव सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। उन्होंने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चक्का जाम कर रहे लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। जानकारी के अनुसार ग्राम सीगना में इंद्राज रजक उम्र 45 साल बेहोशी की हालत में गांव में पड़ा मिला था। जिनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। पोस्टमार्टम करा कर शव परिवार वालों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी अनीता रजक नए आरोप लगाते हुए बताया कि 22 नवंबर की रात पति इंद्राज रजक ने मुझे बताया था कि गांव के प्रकाश राकेश का कुछ साथी मेरी हत्या करने की बोल रहे हैं। हो सकता है वह मेरी हत्या कर देंगे। ऐसा बोलकर भाई घर से चले गए। रात करीब 8:00 बजे मेरी बच्ची दिशा ने रुका और मैं भी रुक तो उन्होंने कहा कि मुझे जाना पड़ेगा नहीं गया तो वह लोग घर आकर तुम लोगों के साथ मारपीट करेंगे। ऐसा बोलकर वह चले गए और लौट कर नहीं आएं। 23 नवंबरकी सुबह वह बेहोशी हालत में पड़े मिले। परिजन उन्हें घर ले आए और जमीन पर लिटाया। एक उल्टी आई और उनकी मौत हो गई। मामले की सूचना बिलहरा चौकी पुलिस को दी गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे। और मामले में कार्रवाई करने की मांग को लेकर विरोध करने लगे। गांव में सड़क पर शव रख कर चक्का जाम कर दिया। मावली की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। समझाइश देकर लोगों को शांत कराया। मामले में पीएम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!