A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्रराजनीति

महानगरपालिका के चुनाव की सुगबुगाहट शुरू

महाराष्ट्र मे विधानसभा चुनाव समाप्त हो चुके है। नई सरकार गठन को लेकर प्रक्रिया भी तेज हो गई है। सरकार के गठन पश्चात महानगरपालिका के चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। चुनाव के इच्छुक तैयारियों मे लग गये हैं। इस बार नागपुर महानगरपालिका मे नए परिसीमन के आधार पर चुनाव होंगे। वर्ष 2017 मे 151 सीटों पर चुनाव हुआ था। वर्ष 2022 मार्च महिने मे नागपुर सहित राज्य के सभी 10 महानगरपालिका का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। जिसके बाद से महानगरपालिका मे प्रशासक सरकार का नियंत्रण बना हुआ है। तीन वर्ष हो रहे है अभीतक महानगरपालिका चुनाव नही हुए है। विपक्षी दल लगातार मनपा के चुनाव कराए जाने को लेकर महायुति सरकार पर हमलावर रही है। विधानसभा चुनाव मे भारी बहुमत से विजयी होने के बाद से भारतीय जनता पार्टी भी उत्साह मे नजर आ रही है। ऐसे मे लगता है अब शीघ्र ही महानगरपालिका के चुनाव भी कराए जा सकते है।।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!