A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़ताज़ा खबरदेशमध्यप्रदेश

संसद में मंच पर थे मोदी-खड़गे, फिर ऐसा क्या हुआ जो कंफ्यूज हो गए राहुल गांधी

 संसद में आज शीतकालीन सत्र के दौरान विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस दौरान मंच पर राहुल गांधी कंफ्यूज नजर आए. पढ़िए आखिर राहुल गांधी आखिर क्यों कंफ्यूज हो गए.

parliament winter session rahul gandhi looked confused during samvidhan diwas programme 2024 11 2f1ac36db740768517bd09bfbb7e4d40
मंच पर कंफ्यूज नजर आए राहुल गांधी

 

नई दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है. शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू हुआ है और 20 दिसंबर तक चलेगा. आज संविधान दिवस है. इस मौके पर संसद में कई कार्यक्रम हुए. राष्ट्रपति ने संविधान पर ट्रंस्लेटेड मैथिली में किताब को लॉन्च किया, साथ ही स्मारक सिक्के, डाक टिकट और मोमेंटो भी जारी किया. इस दौरान एक अजीब घटना घटी.

यह घटना राहुल गांधी के साथ घटी. कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी थोड़े कंफ्यूज नजर आए. दरअसल मंच पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश भी मौजूद थे.WhatsApp Image 2024 11 26 at 11.50.17 03e0d058 2024 11 40c69482efdd3f3536e0aea56de84ca5

राहुल मंच पर दिखे कंफ्यूज
मंच पर सभी लोगों को मोमेंटो लॉन्च करने के लिया दिया. इसी दौरान हरिवंश ने तमाम नेताओं के साथ-साथ राहुल गांधी को भी मोमेंटे दिया. राहुल गांधी के हाथ जैसे यह मोमेंटो आया वह थोड़े कंफ्यूज नजर आए. वह मोमेंटो के अचानक उलट-पलट कर देखने लगे. इस दौरान सभी नेता मोमेंटो को सामने की ओर रखकर फोटो सेशन करा रहे थे.

WhatsApp Image 2024 11 26 at 11.48.21 7eb8b736 2024 11 21fd21d47421b1a19b3f65ee6fdfcb45

अचानक राहुल बैठ गए कुर्सी
राहुल गांधी सिर्फ इसी दौरान संसद में आज कंफ्यूज नहीं दिखे. इसके कुछ देर बाद भी वह मंच पर कंफ्यूज नजर आए. मोमेंटो को लॉन्च करने के तुरंत बाद वह अचानक अपनी कुर्सी पर बैठ गए. इस दौरान सभी नेता खड़े थे. हालांकि जैसे ही उन्हें यह लगा कि अभी सिर्फ मैं ही बैठा हूं और कोई नहीं बैठा है, वह खड़े हो गए

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!