
विदाई समारोह का आयोजन स्थानान्तरण होने पर क्षेत्राधिकारी लाइन्स/यातायात को दी गयी भावभीनी विदाई,जताया आभार
विदाई समारोह का आयोजन स्थानान्तरण होने पर क्षेत्राधिकारी लाइन्स/यातायात को दी गयी भावभीनी विदाई,जताया आभार





चित्रकूट 2 दिसंबर 2024
विदाई समारोह का आयोजन
स्थानान्तरण होने पर क्षेत्राधिकारी लाइन्स/यातायात को दी गयी भावभीनी विदाई,जताया आभार
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिनांक 02.12.2024 को क्षेत्राधिकारी लाइन्स/यातायात राजेश द्विवेदी का जनपद चित्रकूट से जनपद फर्रुखाबाद स्थानान्तरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हे भावभीनी विदाई दी गई । 
इस विदाई समारोह पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा स्थानान्तरित उपाधीक्षक राजेश द्विवेदी को फूल-माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा स्थानान्तरित उपाधीक्षक की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है एक निरीक्षक के रुप में जनपद में अपनी कार्यशैली से सभी को प्रभावित किया है आशा है कि स्थानान्तरित जनपद में उपाधीक्षक के रुप में भी अपने कार्य
से अमिट छाप छोड़े ,इनके स्थानान्तरण होने से हम लोगों को इनकी कमी खलेगी वही स्थानान्तरित उपाधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा कि मुझे चित्रकूट की जनता और पुलिस की तरफ से ढेर सारा प्यार और स्नेह मिला, जिसे मैं कभी भुला नही पाऊंगा । अपने चित्रकूट के कार्यकाल में मुझे यहाँ अपनापन लगने लगा था। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने कहा कि पदाधिकारियों का आना–जाना लगा रहता है परन्तु
कुछ पदाधिकारी ऐसे भी होते है जो अपने कार्य के बदौलत एक अलग छाप छोड़ जाते है, जिन्हे लोग भूल नही पाते हैं।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर राजकमल, क्षेत्राधिकारी मऊ यामीन अहमद,क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु फहद अली व प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण,वाचक पुलिस अधीक्षक श्री राजीव सिंह,निरीक्षक परितोष दीक्षित,प्रभारी आईजीआरएस निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव प्रधान लिपिक आनंद मोहन शुक्ला सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।












