?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

सर्दी से बचाव के लिए गौशाला में बीमार गोवंश को ओढ़ाए गए कंबल

IMG 20241209 WA0003 2

सीकर/लोसल. लोसल में सोमवार को अहीरों का बास मुरली मनोहर गौशाला एवं चिकित्सालय सुदरासन में गौ माता को कंबल ओढ़ाए गए।  राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ प्रदेश राजस्थान अध्यक्ष हितेश सोनी एवं जिलाध्यक्ष गौ सेविका ज्योति तनवानी के निर्देशानुसार मुरली मनोहर गौशाला सेवा समिति एवं प्राथमिक चिकित्सालय सुदरासन में गौ माता को सर्दी से बचाव के लिए कम्बल पहनाए एवं उपचार के लिए दवाईयां गौशाला के अध्यक्ष जय राम यादव को दी गई। तनवानी ने बताया कि गौशाला में बीमार गोवंश की देखभाल बहुत अच्छे से हो रही है वहां की व्यवस्था बहुत ही सराहनीय है। इसी सेवा मे ज्योत्सना वर्मा, लक्ष्मी वर्मा,  अजित जैन, बाबूलाल शर्मा, देव तनवानी, संदीप शर्मा, अजित यादव, राकेश फलोदीया, राजू शर्मा, असलम खान, कालू राम, पवन, सोनू, सुमित वर्मा, गौशाला के डॉक्टर एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!