A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

रामटेक के नवरगांव मे फिल्म सिटी के लिए राज्य सरकार की मंजूरी मिली

नागपुर-: भगवान श्री राम के गढ़ मंदिर के लिए प्रसिद्ध रामटेक बहुत जल्द ही “फिल्म सिटी” के नाम से भी जाना जायेगा। फिल्म सिटी बनाने के लिए रामटेक के नवरगांव का चयन किया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने फिल्म सिटी बनाने के लिए प्रस्ताव को अपनी मंजूरी भी दे प्रदान कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शीघ्र ही फिल्म सिटी बनाने के लिए यहां पर काम भी शुरू किया जा सकता है। रामटेक के प्राकृतिक सुंदर स्थल नवरगांव मे फिल्म सिटी बनाने का निर्णय लिया गया है। रामटेक के दो गांवो शिरपुर और नवरगांव को इस काम के लिए देखा गया। इन जगहों के बारे मे जानकारी निदेशक मंडल को दी गई। । अंत मे नवरगांव को फिल्म सिटी के उपयुक्त माना गया। फिल्म सिटी सरकार की प्राथमिकता सूची मे भी है। राज्य सरकार ने सौ एकड़ जमीन मे फिल्म सिटी बनाने का निर्णय लिया है।।जानकारी के अनुसार जमीन उपलब्ध हो जाने पर फिल्म सिटी का दायरा बढ़ाया भी जा सकता है।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!