A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेश

गीता महोत्सव का हुआ आयोजन

18 विद्वानों ने सस्वर किया गीता पाठ

 

 

Screenshot 20241212 205722

राकेश सोनी सीधी मध्यप्रदेश 

जिला कारागार सीधी में आयोजित हुआ गीता महोत्सव
——-
एक साथ 18 संस्कृत के विद्वानों ने सस्वर गीता पाठ किया
———

जिला कारागार सीधी में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। जेल परिसर में गीता पाठ कर विभिन्न मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में गीता के महत्व के बारे में बताया गया। श्री कृष्ण के चरित्र का वर्णन करते हुये गीता के महत्व को कैदियों को समझाया और कैदियों को अपने जीवन में इसे अपनाने पर जोर दिया। जेल अधीक्षक श्री रविशंकर सिंह ने इस सुन्दर कार्यक्रम के बारे में प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि इस तरह के अध्यात्मिक कार्यक्रम जेल में होते है तो बन्दियों पर अलग असर पड़ता है। ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहना चाहिये।

संस्कृत के विद्वान डॉ सनत कुमार पयासी, सचिदानन्द तिवारी,  देवदत्त मिश्र,  विकास पाण्डेय,  प्रभाकर मिश्रा, डॉ सुधाकरधर द्विवेदी,  बीरेन्द्र तिवारी, सुभम् चतुर्वेदी,  प्रवेश पाण्डेय, डॉ अनिल तिवारी,  शिरीश तिवारी,  पंकज कुमार द्विवेदी,  विनीन कुमार द्विवेदी,  आलोक शर्मा,  ज्योति प्रकाश मिश्र,  कामारि शुक्ला,  रामनरेश मिश्र,  जितेन्द्र त्रिपाठी द्वारा गीता पाठ स्वस्तिवाचन के साथ पूजा अर्चना कराई गई।

इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ रवीन्द्र वर्मा, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अंशुमन राज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ पी.एल. मिश्रा, एपीसी रमसा डॉ सुजीत मिश्र, जेलर रविशंकर सिंह, सतीश पांडे, योगेश सिंह, श्रवण शुक्ल, प्रजापित ब्रम्हकुमारीज शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी और जेल के कैदी उपस्थित रहे।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!