A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमहाराष्ट्र

बीजेपी प्रदेश सम्मेलन- नववर्ष मे 12 जनवरी को शिरडी मे

स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश सम्मेलन शिरडी मे नववर्ष मे 12 जनवरी 2025 को आयोजित किया जायेगा। इस सम्मेलन मे केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह जी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेगें। इस आशय की जानकारी भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बाशनकुले जी ने सोशल मीडिया के द्वारा दी है। प्रदेश अध्यक्ष जी ने बताया कि सम्मेलन मे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी का भव्य स्वागत सत्कार किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले जी ने कहा कि सम्मेलन मे पूरे महाराष्ट्र राज्य के दस हजार बजेपी पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहेगें। यह सम्मेलन कार्यक्रम बेजेपी की आगामी योजनाओं के लिए भी अहम रहेगा, जिसमे युवाओं से जूड़ने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जायेगा।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!