?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेआगरताज़ा खबरमध्यप्रदेशसुसनेर

प्रशाशन के बेन के बाद भी नगर में धड़ल्ले से बिक रही चाइना डोर

प्रशाशन ने नहीं की अभी तक कोई कार्यवाही शायद बड़े हादसे का इंतजार

images 19सुसनेर। नगर में इन दिनों चाइना डोर धड़ल्ले से बिक रही है कुछ दिनों बाद मकर संक्रांति का त्योहार नजदीन आने वाला है जिसको लेकर पतंगबाजी का क्रेज भी नगर में बढ़ने लगा है जिसको लेकर नगर में पतंग मांजे की दुकानों पर चाइना डोर धड़ल्ले से बिक रही है कही कही दुकानदारों द्वारा चोरी छुपे भी चाइना डोर बेची जा रही है जिसको बच्चों से लेकर बड़े आसानी से खरीद पा रहे है एक तरफ प्रशाशन पूरे प्रदेश में चाइना डोर पर एक्शन में नजर आ रही ओर दुकानदारों से चाइना डोर जब्त कर कार्यवाही कर रही है वहीं सुसनेर नगर में प्रशाशन अभी तक सोया हुआ नजर आ रहा है पिछले वर्ष भी नगर के पांच पुलिया पर एक युवा को चाइना डोर की वजह से गंभीर चोट आई थी वहीं इस वर्ष भी अनेक पक्षी चाइना डोर की वजह से घायल अवस्था में पेड़ या सड़क पर गिरे हुवे नजर आ रहे है।chaina dor

सोशल मीडिया पर भी युवाओं ने चाइना डोर बंद करने और प्रशाशन को जगाने के लिए फेसबुक पर तीखी पोस्ट की जा रही है जिस पर लोगो की बड़ी मात्रा में प्रशाशन के खिलाफ टिप्पणी भी की जा रही है।

 अब देखना होगा कि प्रशाशन नगर में किस तरीके से दल बना कर पतंग की दुकानों से चाइना डोर जब्त करता है और दुकानदारों के प्रति क्या कार्यवाही करता है।

वंदे भारत से संवाददाता दीपक राठौर की रिपोर्ट,,  7415389901

DEEPAK Rathore

हमारी खबर आपका विश्वास
Back to top button
error: Content is protected !!