
आज दिनांक 30.12.2024 को, पुलिस केंद्र गया में वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय का विदाई परेड समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में वरीय पुलिस पदाधिकारी, कर्मी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। इस अवसर पर पुष्पगुच्छ देकर वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय का स्वागत किया गया। महोदय ने अपने कार्यकाल के दौरान अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और सामुदायिक पुलिसिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए गया पुलिस के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और उनके सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गया में बिताया गया समय उनके लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा और उन्होंने सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
- वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़