
भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ.महेंद्र नाथ पाण्डेय की संस्तुति के बाद सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ व कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के पांच मडंल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि निर्वाचित घोषित किए गए।जिला चुनाव अधिकारी पदमसेन चौधरी ने बताया कि भाजपा के शोहरतगढ़ मंडल में शिवशक्ति शर्मा को मंडल अध्यक्ष व अरविंद प्रताप चौधरी को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है। वहीं अरविंद चौधरी को शोहरतगढ़ के पकड़ी मंडल का अध्यक्ष व लवकुश द्विवेदी को जिला प्रतिनिधि, श्यामू गुप्त को कठेला मंडल अध्यक्ष व शिवपाल सिंह को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के नौगढ़ देहात मंडल का अध्यक्ष सोनू गुप्त व संपूर्णा पाण्डेय को जिला प्रतिनिधि, राकेश कुमार आर्य को उस्का बाजार का मंडल अध्यक्ष व रामदरश त्रिपाठी को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है। इनके मंडल अध्यक्ष घोषित होने पर भाजपाइयों ने बधाई दी है।








