
जीपीएम-: गौरेला पेन्ड्रा मरवाही मे दुर्गावाहिनी के द्वारा रानी दुर्गावती को समर्पित मानवंदन यात्रा निकाली गई। इस यात्रा मे बड़ी संख्या मे युवतियां शामिल हुई। मानवंदना यात्रा रानी दुर्गावती के पांचसौ वें जयंती के अवसर पर निकाली गई। इस कार्यक्रम मे दुर्गावाहिनी प्रांत सह संयोजक प्रीति दुबे ने रानी दुर्गावती के साहस पराक्रम के बारे बतलया।विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया के द्वारा बहनों को धर्म एवं राष्ट्र के लिए कार्य करने की बात कही। इस आयोजन मे मुख्य रूप से स्वामी कामता महाराज, विहिप के जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया,राजकुमार कशयप, भागवत राठौर, कशिश साहू, रानी शालिनी, दिशा कुसुम, किरण, आकांक्षा साहू, पायल वैष्णव,वैशाली पाण्डेय एवं बड़ी संख्या मे दुरगावाहिन के सदस्यगण मौजूद रहे।






