
एचएमपवी वायरस को लेकर छत्तीसगढ सरकार की ओर से सभी चिकित्सालयों के लिए गाइडलाइन जारी किया गया है। छत्तीसगढ राज्य मे आम लोगों को फिर से एक बार मास्क लगाकर चलने के लिए गाइडलाइन जारी किया गया है। एचएमपीवी वायरस के कारण से यह परिस्थिति से लौटती हुई दिखाई दे रही है। केंद्र सरकार की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं। केंद्र से निर्देश मिलने के बाद छत्तीसगढ के चिकित्सालयों के।लिए नई गाइडलाइन जारी किया गया। गाइडलाइन छग• के स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय के सभी मेडिकल कॉलेजों सभी चिकित्सालय अधिक्षकों जिलों के प्रमुख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला चिकित्सालयों के सिविल सर्जन और अस्पताल अधिक्षकों को सूचना भेजी गई। जारी गाइडलाइन इस प्रकार है-: केंद्र की ओर से बताया गया कि यह एक सांस से संबंधित वायरस है। इसमे सर्दी फ्लू जैसे लक्षण होते है। भारत मे आठ मामले इस वायरस के आ चुके है। सावधानी-: साबुन और पानी से हाथों को साफ करते रहना चाहिए। अस्पताल या अन्य भीड़भाड़ जैसे जगहों पर मास्क लगाकर ही जाना चाहिए। गंदे हाथों से बार बार आंख कान नाक को छूने से बचना चाहिए। बीमार व्यक्ति के संपर्क से दूर रहना चाहिए। खांसते छींकते समय पर मुंह पर सदैव रूमाल रखना चाहिए। सांस से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई भी तकलीफ होने पर घर पर ही रहें। अपने चिकित्सक से संपर्क करें। स्वास्थ्य संचानालय की ओर से बतलाया गया कि एचएमपीवी वायरस की जांच रायपुर के एम्स मे की जा सकेगी। इसमे आरटीपीसीआर टेस्ट, एंटीजन टेस्ट, सेरोलॉजी टेस्ट आदि किये जा रहे हैं। इसके उपचार को लेकर जारी किये गए निर्देशों मे मरीज को हाइड्रेटेट रखना, ज्यादा आराम करना,दवाएं देनें , जरूरत पर ऑक्सीजन सपोर्ट देने की के लिए कहा गया है। चिकित्सालयों को यह भी बतलाया गया कि पहले से भर्ती मरीजों मे इनफलूएंजा लाइक इलनेंस के प्रकरणों का अनिवार्य रूप से रिकॉर्ड मेंटेनेंस और टेस्टिंग करें। जानकारी अनुसार छत्तीसगढ सरकार ने केंद्र से मिले निर्देशों के बाद एक टेक्निकल टीम का गठन भी कर लिया है इसके लिए जरूरी सुझाव दिशा-निर्देश तैयार किए जाने के लिए समिति बनी है। यह संक्रमण संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने उसके वस्तुओ को छूने, निमोनिया कमजोर इम्यूनिटी वाले व्यक्ति को इससे सावधान रहना चाहिए। अभीतक इस संक्रमण का की कोई वैक्सीन नही बनी है। इसका उपचार फ्लू के लक्षणों के आधार पर ही संभव है।
















